अपराध:दून में नहीं रूक रहे खून, शहर में दहशत,एक आरोपी गिरफ्तार

अपराध:दून में नहीं रूक रहे खून, शहर में दहशत,एक आरोपी गिरफ्तार

दून में फिर खून से दहशत

शराब पार्टी में विवाद के बाद तीन दोस्तों पर हत्या का आरोप

देहरादून। गुंजन,अजय शर्मा, प्रीति रावत और गैंगेस्टर विन्रम शर्मा की हत्या के बाद दून में एक और हत्या का मामला सामने आया है।

यह हत्या 9 फरवरी को हुई। राजधानी के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित रेसकोर्स इलाके में दोस्ती का रिश्ता खूनी वारदात में बदल गया।

 

मिली जानकारी के मुताबिक शास्त्रीनगर, खाला (वसंत विहार) निवासी दिगंबर धीमान की उसके ही परिचितों ने हत्या कर दी ।शव को हरिद्वार की दिशा में ले जाकर ठिकाने लगा दिया। मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि दिगम्बर धीमान की हत्या उसके ही तीन दोस्तों ने शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद बेसबॉल बैट से वार कर दी। आरोपियों ने शव को हरिद्वार ले जाकर ठिकाने लगाने की कोशिश भी की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

जानकारी के अनुसार दिगम्बर पोक्सो मामले में 9 फरवरी को कोर्ट में पेशी के बाद दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। दिगम्बर नौ फरवरी को अपने पिता के साथ कोर्ट में पेशी पर गया था। पेशी के बाद उसने पिता को घर भेज दिया और दोस्तों से मिलने चला गया।

परिजनों ने 11 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई। कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रेस करने पर हत्या का मामला सामने आया।
पुलिस के मुताबिक आपसी कहासुनी के बाद मारपीट हुई और बेसबॉल बैट से सिर पर वार होने से दिगम्बर धीमान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की और बाद में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस जांच में सामने आया कि दोस्तों के साथ शराब पार्टी के दौरान विवाद हुआ था।

शव ठिकाने लगाने हरिद्वार ले गए आरोपी
पुलिस सूत्रों के अनुसार वारदात के बाद तीनों आरोपी घबरा गए और शव को वाहन से हरिद्वार ले जाकर ठिकाने लगाने की कोशिश की। पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद करने की तैयारी में है। संदिग्धों की लोकेशन ट्रेस कर ली गई है और पूछताछ जारी है।

9 फरवरी को कोर्ट से लौटने के बाद लापता हुआ युवक
11 फरवरी को दर्ज हुई गुमशुदगी
शराब पार्टी में विवाद के बाद बेसबॉल बैट से हमला
तीन दोस्तों पर हत्या का आरोप
शव हरिद्वार ले जाकर ठिकाने लगाने की कोशिश
पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *