HEADLINES
*अजीत डोभाल जी पर राहुल गांधी की टिप्पणियों को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने उठाए सवाल* *उत्तराखंड कांग्रेस स्पष्ट करे, वह प्रदेश के गौरव के साथ खड़ी है या राहुल गांधी के बयानों के समर्थन में : मुख्यमंत्री* *देवभूमि के सपूतों के सम्मान से कोई समझौता स्वीकार नहीं : मुख्यमंत्री धामी* देहरादून, 13 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एवं उत्तराखंड के सपूत श्री अजीत डोभाल के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री अजीत डोभाल जी ने देश की सुरक्षा और सामरिक हितों के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषयों पर राजनीतिक टिप्पणी करते समय सभी नेताओं को अपनी भाषा और तथ्यों की गंभीरता का ध्यान रखना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा श्री अजीत डोभाल जी को बार-बार निशाना बनाए जाने पर उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या उत्तराखंड कांग्रेस के नेता अपने शीर्ष नेतृत्व से इन टिप्पणियों के संबंध में सवाल पूछेंगे? क्या वे श्री अजीत डोभाल जी के प्रति अपना सम्मान सार्वजनिक रूप से व्यक्त करेंगे? मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक दलों के बीच मतभेद लोकतंत्र का स्वाभाविक हिस्सा हैं, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा तथ्यात्मक और जिम्मेदारीपूर्ण होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने देश को अनेक ऐसे सपूत दिए हैं जिन्होंने राष्ट्रसेवा, सैन्य पराक्रम और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। प्रदेश को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा, “देवभूमि उत्तराखंड अपने सपूतों के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं करेगी। राष्ट्रीय सुरक्षा के विषयों पर राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन सार्वजनिक संवाद में मर्यादा और जिम्मेदारी बनाए रखना सभी का दायित्व है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दायित्व धारकों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और फीडबैक सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

इस बैठक के साथ ही सीएम आए चुनावी मोड में भाजपा संगठन भी तैयारियों में जुटा देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विगत दिवस प्रदेश के दायित्व धारकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर विभागीय योजनाओं, विकास कार्यों और सरकार की प्राथमिकताओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने सभी दायित्व धारकों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने…

Read Full News
सीएम धामी ने उच्च अधिकारियों की ली बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चाधिकारियों की बैठक लेते हुए अध्यस्त पाकिस्तानी नागरिकों का चिन्हीकरण कर उनको तत्काल प्रभाव से वापस भेजने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश में चल रहे सत्यापन अभियान में भी तेजी लाने के साथ ही किराएदारों का सत्यापन न…

Read Full News
कुंभ 2027 और चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटी धामी सरकार, सचिव डॉ. राजेश कुमार ने किया हरिद्वार/ऋषिकेश में कई जगहों का स्थलीय निरीक्षण

हरिद्वार: चारधाम यात्रा 2025 और हरिद्वार में वर्ष 2027 में होने जा रहे कुंभ मेला की तैयारियों को लेकर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं सिंचाई डॉ. आर. राजेश कुमार ने हरिद्वार पहुंचकर संबंधित अधिकारियों के साथ व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित घाटों, सड़कों, पुलों, निर्माण कार्यों और बुनियादी ढांचे की तैयारियों का जायज़ा लिया…

Read Full News
उत्तराखंड के प्रवासी बंधुओं को “मेरी गणना मेरे गाँव” अभियान से जोड़ने हेतु मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल की वार्ता

देहरादून: आज शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कार्यालय, देहरादून में एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन और आगामी जनगणना के संदर्भ में महत्वपूर्ण चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने पर्वतीय जिलों में विधानसभा सीटों की संख्या में संभावित कमी को रोकने हेतु “मेरी गणना मेरे गाँव” अभियान के माध्यम से देश-विदेश में…

Read Full News
सीएम धामी ने दायित्वधरियों के साथ किया संवाद, क्षेत्र भ्रमण के दौरान योजनाओं का फीड बैक लेने के निर्देश

देहरादून। मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के दायित्वधारियों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को मिलकर राज्य के समग्र विकास के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक के लोगों तक पहुंचाने के लिए…

Read Full News
मुख्य सचिव ने किया केदारनाथ धाम का दौरा, यात्रा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

केदारनाथ : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने केदारनाथ धाम पहुंचकर आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरे के दौरान उन्होंने चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने मंदाकिनी और सरस्वती नदियों पर बने नए बेली ब्रिज का निरीक्षण किया, जिसके बारे में…

Read Full News
चिकित्सा अधिकारियों के 276 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम

देहरादून। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारियों के बैकलॉग के 276 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वैबसाइट पर परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। बैकलॉग के इन पदों के लिये आगामी 01 मई को साक्षात्कार परीक्षा एवं अभिलेख सत्यापन हेतु प्रवेश…

Read Full News
सीएम धामी ने दिए निर्देश, पाकिस्तानी नागरिकों को चिन्हित कर भेजा जाए वापस

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पहलगाम (जम्मू कश्मीर) में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सी.सी.एस. की बैठक में लिए गए निर्णयों के क्रम में प्रदेश में पाकिस्तानी नागरिकों के पहचान की कार्रवाई तेज कर दी गई है तथा पुलिस महानिदेशक को…

Read Full News
चारधाम यात्रा से पहले ग्राउंड जीरो पर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, ऋषिकेश स्थित चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण

देहरादून। चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में एल.ई.डी. स्क्रीन के माध्यम से यात्रियों के लिए भजन, रामायण, महाभारत, चारधाम यात्रा संबंधी कहानियों एवं आरतियों को दिखाया जाएगा तथा मौसम संबंधित जानकारियां उपलब्ध करायी जायेगी। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ऋषिकेश में चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप (यात्रा रजिस्ट्रेशन कार्यालय) के औचक निरीक्षण के…

Read Full News
सीएम धामी ने किया आइकॉनिक सिटी ऋषिकेश राफ्टिंग बेस स्टेशन का शिलान्यास, बहुमंजिला कार पार्किंग और कार्यालय भवन निर्माण का किया शिलान्यास 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ऋषिकेश गंगा कोरिडोर परियोजना के प्रथम चरण के अन्तर्गत आइकॉनिक सिटी ऋषिकेश राफ्टिंग बेस स्टेशन का शिलान्यास किया। परियोजना के पहले चरण में इसका निर्माण शिवपुरी से मुनी की रेती तक किया जाएगा। भारत सरकार के द्वारा इसके लिए 100 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत की…

Read Full News