HEADLINES
*अजीत डोभाल जी पर राहुल गांधी की टिप्पणियों को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने उठाए सवाल* *उत्तराखंड कांग्रेस स्पष्ट करे, वह प्रदेश के गौरव के साथ खड़ी है या राहुल गांधी के बयानों के समर्थन में : मुख्यमंत्री* *देवभूमि के सपूतों के सम्मान से कोई समझौता स्वीकार नहीं : मुख्यमंत्री धामी* देहरादून, 13 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एवं उत्तराखंड के सपूत श्री अजीत डोभाल के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री अजीत डोभाल जी ने देश की सुरक्षा और सामरिक हितों के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषयों पर राजनीतिक टिप्पणी करते समय सभी नेताओं को अपनी भाषा और तथ्यों की गंभीरता का ध्यान रखना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा श्री अजीत डोभाल जी को बार-बार निशाना बनाए जाने पर उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या उत्तराखंड कांग्रेस के नेता अपने शीर्ष नेतृत्व से इन टिप्पणियों के संबंध में सवाल पूछेंगे? क्या वे श्री अजीत डोभाल जी के प्रति अपना सम्मान सार्वजनिक रूप से व्यक्त करेंगे? मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक दलों के बीच मतभेद लोकतंत्र का स्वाभाविक हिस्सा हैं, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा तथ्यात्मक और जिम्मेदारीपूर्ण होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने देश को अनेक ऐसे सपूत दिए हैं जिन्होंने राष्ट्रसेवा, सैन्य पराक्रम और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। प्रदेश को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा, “देवभूमि उत्तराखंड अपने सपूतों के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं करेगी। राष्ट्रीय सुरक्षा के विषयों पर राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन सार्वजनिक संवाद में मर्यादा और जिम्मेदारी बनाए रखना सभी का दायित्व है

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में “मेरी योजना” पर जागरूकता गोष्ठी आयोजित

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालयमें “मेरी योजना” पर जागरूकता गोष्ठी आयोजित ऽ युवाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का आह्वान: विधायक विनोद चमोली   देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग,…

Read Full News

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्रांति की ओर बढ़ता उत्तराखंड

      मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्रांति की ओर बढ़ता उत्तराखंड   25 वर्षों में उत्तराखंड की सेहत में सुधार, राज्य के हर कोने तक पहुंच रही चिकित्सा सुविधाएं, डॉक्टरों की संख्या और ढांचा हुआ मजबूत   मातृ मृत्यु दर में 77 प्रतिशत की कमी, कुल 1985 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों से 34…

Read Full News

मुख्यमंत्री धामी ने किया विकसित भारत यंग लीडर्स थीम पर आधारित राज्य युवा महोत्सव 2025- 26 का शुभारंभ

    मुख्यमंत्री धामी ने किया विकसित भारत यंग लीडर्स थीम पर आधारित राज्य युवा महोत्सव 2025- 26 का शुभारंभ       महोत्सव में फिट इंडिया उत्तराखंड और उत्तराखंड स्पोर्ट्सटैक हैकथन पहल का भी किया गया शुभारंम्भ   युवाओं द्वारा तैयार विज्ञान के विभिन्न मॉडल की विज्ञान प्रदर्शनी और स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार…

Read Full News

देहरादून में घंटाकर्ण भक्तों की महत्वपूर्ण बैठक — जनवरी में उत्तराखंड स्तर पर होगी भव्य घंटाकर्ण कथा का आयोजन

देहरादून में घंटाकर्ण भक्तों की महत्वपूर्ण बैठक — जनवरी में उत्तराखंड स्तर पर होगी भव्य घंटाकर्ण कथा का आयोजन   देहरादून, 2 नवंबर। देहरादून में रविवार को घंटाकर्ण भगवान के भक्तों की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में उत्तराखंड राज्य के सभी घंटाकर्ण मंदिरों को एक साथ जोड़कर आगामी जनवरी माह…

Read Full News

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने झबरेड़ा, हरिद्वार में लगाया निःशुल्क शिविर

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने झबरेड़ा, हरिद्वार में लगाया निःशुल्क शिविरऽ कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 1205 मरीजों ने उठाया शिविर का लाभ ऽ मुख्य अतिथि वीरेन्द्र जाती, विधायक झबरेड़ा ने किया शिविर का शुभारंभ   श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के सौजन्य से बुधवार, 05…

Read Full News

संत समाज ने मुख्यमंत्री धामी को दिया आशीर्वाद — ‘देवभूमि के धर्म-संरक्षक’ की उपाधि

संत समाज ने मुख्यमंत्री धामी को दिया आशीर्वाद — ‘देवभूमि के धर्म-संरक्षक’ की उपाधि *उत्तराखंड रजत जयंती वर्ष: देशभर के संतों ने धामी सरकार के सांस्कृतिक संरक्षण व विकास कार्यों की सराहना की*   *मुख्यमंत्री आवास में आध्यात्मिक संगम — आशीर्वाद, शुभकामनाएँ और सांस्कृतिक दृष्टि का सम्मान*   उत्तराखंड की रजत जयंती वर्ष के अवसर…

Read Full News

उत्तराखण्ड विधानसभा बनी देश की पहली संवैधानिक संस्था, जिसने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के योगदान का किया औपचारिक अभिनंदन

उत्तराखण्ड विधानसभा बनी देश की पहली संवैधानिक संस्था, जिसने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के योगदान का किया औपचारिक अभिनंदन राज्य स्थापना की रजत जयंती के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ऐतिहासिक वक्तव्य       देवभूमि उत्तराखण्ड की विधानसभा ने आज एक ऐतिहासिक क्षण दर्ज किया, जब राज्य की स्थापना की रजत…

Read Full News

प्रदेश की सवा करोड़ जनता के सहयोग से उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाएंगे – मुख्यमंत्री

प्रदेश की सवा करोड़ जनता के सहयोग से उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाएंगे – मुख्यमंत्री विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोहराया अपना संकल्प मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान आयोजित परिचर्चा में भाग लेते हुए, राज्य गठन की पृष्ठभूमि से…

Read Full News

उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया ऐतिहासिक संबोधन

    उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया ऐतिहासिक संबोधन   देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने विस्तृत और ऐतिहासिक संबोधन में राज्य की 25 वर्ष की…

Read Full News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चौखुटिया में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु आंदोलन कर रहे प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चौखुटिया में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु आंदोलन कर रहे प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की  तत्काल प्रभाव से अस्पताल के उन्नयन हेतु शासनादेश जारी करने हेतु मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया  सीएम धामी चौखुटिया के संबंध में जल्द ही स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करेंगे  मुख्यमंत्री चौखुटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का…

Read Full News