उत्तराखण्डदेहरादून समेत इन पांच जिलों में सोमवार को यानि आज बंद रहेंगे स्कूल: देखे आदेश Kaintura TimesAugust 24, 202501 min देहरादून समेत इन पांच जिलों में सोमवार को यानि आज बंद रहेंगे स्कूल: देखे आदेश चमोली/उत्तरकाशी: उत्तराखंड में मानसून की बौछारें लगातार जारी है. जिसके चलते उत्तरकाशी से लेकर चमोली… Post navigation Previous: आपदा प्रभावित लोगों को देख सीएम धामी ने रुकवाया काफिलाNext: गुंडा एक्ट में बेटों पर केस, जिला बदर तक होगी कार्रवाई Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.
*अजीत डोभाल जी पर राहुल गांधी की टिप्पणियों को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने उठाए सवाल* *उत्तराखंड कांग्रेस स्पष्ट करे, वह प्रदेश के गौरव के साथ खड़ी है या राहुल गांधी के बयानों के समर्थन में : मुख्यमंत्री* *देवभूमि के सपूतों के सम्मान से कोई समझौता स्वीकार नहीं : मुख्यमंत्री धामी* देहरादून, 13 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एवं उत्तराखंड के सपूत श्री अजीत डोभाल के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री अजीत डोभाल जी ने देश की सुरक्षा और सामरिक हितों के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषयों पर राजनीतिक टिप्पणी करते समय सभी नेताओं को अपनी भाषा और तथ्यों की गंभीरता का ध्यान रखना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा श्री अजीत डोभाल जी को बार-बार निशाना बनाए जाने पर उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या उत्तराखंड कांग्रेस के नेता अपने शीर्ष नेतृत्व से इन टिप्पणियों के संबंध में सवाल पूछेंगे? क्या वे श्री अजीत डोभाल जी के प्रति अपना सम्मान सार्वजनिक रूप से व्यक्त करेंगे? मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक दलों के बीच मतभेद लोकतंत्र का स्वाभाविक हिस्सा हैं, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा तथ्यात्मक और जिम्मेदारीपूर्ण होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने देश को अनेक ऐसे सपूत दिए हैं जिन्होंने राष्ट्रसेवा, सैन्य पराक्रम और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। प्रदेश को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा, “देवभूमि उत्तराखंड अपने सपूतों के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं करेगी। राष्ट्रीय सुरक्षा के विषयों पर राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन सार्वजनिक संवाद में मर्यादा और जिम्मेदारी बनाए रखना सभी का दायित्व है Kaintura TimesOctober 14, 2026 0
बड़ी खबर:राज्यपालों की नियुक्तियों में बड़ा फेरबदल, उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल Kaintura TimesOctober 12, 2026 0
हरिद्वार में धामी कैबिनेट के 13 अहम फैसले, सेवामुक्त अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट; बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी Kaintura TimesOctober 12, 2026 0