ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में सेंटर सेक्रेटेरिएट का शानदार प्रदर्शन

ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में सेंटर सेक्रेटेरिएट का शानदार प्रदर्शन

ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में सेंटर सेक्रेटेरिएट का शानदार प्रदर्शन

चंडीगढ़ खेल विभाग द्वारा 5 से 10 मार्च 2026 तक चंडीगढ़ में आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में सेंटर सेक्रेटेरिएट की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष वर्ग में टीम चैंपियनशिप अपने नाम की। वहीं महिला वर्ग में टीम ने रनर-अप (द्वितीय स्थान) हासिल कर संस्था का नाम रोशन किया।
पुरुष टीम ने कोच राजेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला टीम ने कोच महेश प्रसाद के नेतृत्व में बेहतरीन खेल दिखाते हुए उपविजेता का खिताब हासिल किया।
इस अवसर पर सिविल सर्विसेज के कन्वीनर श्री रत्तन सिंह राणा ने खिलाड़ियों और कोचों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और कोचों के समर्पण का परिणाम है।
टीम की इस उपलब्धि से खेल जगत में खुशी की लहर है और सभी ने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *