



हीट वेव का कहर: देहरादून में 27 अप्रैल को स्कूल बंद


देहरादून में बढ़ती भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। 27 अप्रैल को जनपद के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, क्योंकि लगातार बढ़ते तापमान के चलते हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने अभिभावकों से भी सतर्क रहने और बच्चों को तेज धूप से बचाने की अपील की है।
The post हीट वेव का कहर: इस जिले में 27 अप्रैल को स्कूल बंद, डीएम ने आदेश किया जारी first appeared on raibarpahadka.com.
