शुक्रवार 29 मई से ऋषिकेश के रामा पैलेस में प्रदर्शित होगी उत्तराखंडी फिल्म “तेरी माया”

शुक्रवार 29 मई से ऋषिकेश के रामा पैलेस में प्रदर्शित होगी उत्तराखंडी फिल्म “तेरी माया”

शुक्रवार 29 मई से ऋषिकेश के रामा पैलेस में प्रदर्शित होगी उत्तराखंडी फिल्म “तेरी माया”

 

बुधवार को अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के देहरादून रोड स्तिथ कार्यालय में महासभा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ राजे नेगी, उत्तराखण्डी फ़िल्म अभिनेता रणवीर सिंह चौहान, समाजसेवी धीरज सिंह एवं फ़िल्म से जुड़ी स्टार कास्ट ने सँयुक्त रूप से उत्तराखंडी फीचर फिल्म *तेरी माया* के पोस्टर का लोकार्पण किया। महासभा के अध्यक्ष डॉ राजे नेगी ने बताया कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और भावनात्मक रिश्तों पर आधारित बहुप्रतीक्षित उत्तराखंडी फिल्म “तेरी माया” शुक्रवार 29 मई से रामा पैलेस सिनेमा हॉल ऋषिकेश में रोजाना एक शो में सुबह 10:30 बजे से प्रदर्शित की जाएगी।

 

डॉ नेगी ने कहा कि ‘लगनी फिल्म्स’ के बैनर तले निर्मित फिल्म को देहरादून में दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिला है। फिल्म की भावनात्मक कहानी, उत्तराखंड की सुंदर लोक संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को दर्शाने वाले प्रस्तुतीकरण को दर्शकों ने बेहद सराहा है।

“तेरी माया” केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि प्यार, त्याग, रिश्तों और पहाड़ की मिट्टी से जुड़ी भावनाओं की संवेदनशील कहानी है, जो दर्शकों को अपनी संस्कृति और जड़ों से जोड़ने का प्रयास करती है।

फिल्म का निर्माण अवध नारायण प्रसाद द्वारा जबकि लेखन एवं निर्देशन संजय सिंह नेगी ने किया है। फिल्म के छायांकन (DOP) मनोज सती, संगीत निर्देशन रणजीत सिंह तथा गीत संजय सिंह नेगी ने लिखे हैं। फ़िल्म का संपादन दर्श चितरोड़ा एवं हेमंत चव्हाण, मुख्य सहायक लेखक हेमचंद्र सिंह रावत एवं मुख्य सहायक निर्देशक जगतार सिंह कलवाना एवं डांस मास्टर अरुण फरासी हैं।

फिल्म को अपने मधुर स्वर से लोक गायक साहब सिंह रमोला, आकांक्षा रमोला, सुरेश काला, अमित खरे, अंजली खरे एवं सविता पर्सवान ने सजाया है।

फिल्म में मुख्य कलाकारों में अभिनेता सावन गैरोला, अभिनेत्री भावना कांडपाल, साक्षी काला,अभिनेता पन्नू गुसाईं, नताशा शाह, मोहित घिल्डियाल, प्राची पंवार, सुमन गौड़, जसविक अरोरा, राजेश जोशी, अजय सिंह बिष्ट, सोहन सिंह गुसाईं, शूरवीर पंवार, दौलत राणा, वीरेंद्र सिंह भंडारी, अशोक नेगी,अमन रौतेला, यशवीर नेगी एवं आरुषि धनाई प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

महासभा के अध्यक्ष डॉ राजे नेगी ने ऋषिकेश एवं आसपास के सभी दर्शकों से अपील की है कि वे अपने परिवार के साथ सिनेमाघर पहुंचकर फिल्म का आनंद लें और उत्तराखंडी सिनेमा को अपना समर्थन दें। इस मौके पर समाजसेवी रोशन उपाध्याय, स्वेता शर्मा,मनोज सती,हेमचन्द्र सिंह रावत, मनोज नेगी, अलका बिष्ठ उपस्थित थे।

 

“तेरी माया” — एक ऐसी कहानी, जो सिर्फ देखी नहीं… महसूस की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *