गायक पवन सेमवाल समेत दो लोग इस जुर्म के लिए पुलिस ने किया गिरफ्तार

गायक पवन सेमवाल समेत दो लोग इस जुर्म के लिए पुलिस ने किया गिरफ्तार

गायक पवन सेमवाल समेत दो लोग इस जुर्म के लिए पुलिस ने किया गिरफ्तार

टिहरी जनपद की चम्बा कोतवाली पुलिस ने वाहन में आगजनी और गाली-गलौच के मामले में दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया

जानकारी के अनुसार, नकोट बाजार निवासी वीरेंद्र सिंह नेगी ने चम्बा कोतवाली में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि 30 मई 2026 की रात उनकी स्कूटी (UK14J-4945) को आग लगाकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस दौरान उनके साथ गाली-गलौच और अभद्र व्यवहार भी किया गया।

तहरीर के आधार पर चम्बा कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 22/2026, धारा 324(4), 326(एफ) और 352 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विवेचना शुरू की गई।

एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में चम्बा पुलिस ने साक्ष्य जुटाए, पूछताछ की और तकनीकी तथ्यों के आधार पर प्रभावी कार्रवाई की। विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर दीपक सिंह नेगी और पवन सेमवाल को 10 जून 2026 को चम्बा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान दीपक सिंह नेगी पुत्र सूरत सिंह निवासी ग्राम नैल, पट्टी बमुण्ड, कोतवाली चम्बा और पवन सेमवाल पुत्र लाखीराम निवासी ग्राम गजा चाका पिछवाड़ा, पट्टी पौड़ीखाल, थाना हिंडोलाखाल, जनपद टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है।

इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार और हेड कांस्टेबल भारत सिंह शामिल थे। टिहरी पुलिस ने दोहराया है कि वह जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *