सूचना विभाग में DG बंशीधर तिवारी ने फहराया तिरंगा

सूचना विभाग में DG बंशीधर तिवारी ने फहराया तिरंगा

सूचना विभाग में DG बंशीधर तिवारी ने फहराया तिरंगा

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने विभागीय परिसर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन किया।
महानिदेशक ने अधिकारियों-कर्मचारियों से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अपर निदेशक आशीष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान, उपनिदेशक मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनीया, अर्चना सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

The post सूचना विभाग में DG बंशीधर तिवारी ने फहराया तिरंगा first appeared on raibarpahadka.com.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *