


सीएम धामी के जन्मदिन पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं, बोले—आपके नेतृत्व में उत्तराखंड नई ऊंचाइयों को छुए

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने 14 सितंबर को भेजे अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घायु की कामना की।
प्रधानमंत्री मोदी ने पत्र में कहा कि राष्ट्र और समाज के हित में मुख्यमंत्री धामी द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य उनके जीवन को यश एवं गौरव से परिपूर्ण कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के अनुभव, समर्पण और दूरदर्शिता की सराहना करते हुए कहा कि इनके माध्यम से राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े और नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में विकसित भारत के निर्माण और देश को ‘शक्ति की सधारा’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ाने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस दिशा में प्रदेश के सामर्थ्य, संसाधनों और जनशक्ति को नए आयाम देने के प्रयासों में मुख्यमंत्री धामी की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आगामी 16 सितंबर को जन्मदिन के अवसर पर एक बार फिर बहुत-बहुत शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
