गजब:देहरादून में बार बंद कराने पहुंची पुलिस के सामने आए आईजी, कप्तान ने खुद संभाला मोर्चा

गजब:देहरादून में बार बंद कराने पहुंची पुलिस के सामने आए आईजी, कप्तान ने खुद संभाला मोर्चा

देहरादून में बार बंद कराने पहुंची पुलिस के सामने आए आईजी, कप्तान ने खुद संभाला मोर्चा

 

​देहरादून के रोमियो लेन बार में शनिवार रात एक अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिली। जब पुलिस प्रशासन रात 11 बजे की समय सीमा के बाद बार बंद कराने पहुँचा, तो वहाँ मौजूद एक आईजी (IG) स्तर के अधिकारी ने पुलिस टीम को ही वापस जाने को कह दिया।

राजधानी देहरादून में बार संचालकों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार रात करीब 12:30 बजे तक ‘रोमियो लेन बार’ में तेज संगीत बज रहा था और शराब परोसी जा रही थी।

​आईजी से टकराव: जब एसपी सिटी प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ बार खाली कराने पहुँचे, तो उनके सामने आईजी साहब आ गए। बताया जा रहा है कि आईजी वहां अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे। उन्होंने एसपी सिटी पर अपना रसूख (रौब) दिखाते हुए उन्हें फोर्स के साथ वहां से चले जाने को कहा।

जब इस घटना की जानकारी एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को मिली, तो वह खुद हाथ में डंडा लेकर मौके पर पहुँच गए। उनके पहुँचने से पहले ही आईजी वहाँ से जा चुके थे। कप्तान ने खुद मोर्चा संभालते हुए करीब रात 1:00 बजे बार को पूरी तरह बंद करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *