


अभी अभी धामी सरकार ने बांटे चार और दायित्व
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने विभिन्न परिषदों में नई नियुक्तियां करते हुए कई नेताओं और पूर्व सैन्य अधिकारियों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे हैं। शासन की ओर से जारी आदेशों के अनुसार पूर्व सैनिक कल्याण और गोरखा कल्याण परिषद में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद में पूर्व सैनिक एवं भाजपा नेता कैप्टन गंभीर सिंह धामी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा शमशेर सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
वहीं गोरखा कल्याण परिषद में ज्योति कोटिया को अध्यक्ष और अभिषेक शाही को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।
