पौड़ी गढ़वाल: आदमखोर तेंदुए का आतंक खत्म, मशहूर शिकारी जॉय हुकिल ने दागी गोली

पौड़ी गढ़वाल: आदमखोर तेंदुए का आतंक खत्म, मशहूर शिकारी जॉय हुकिल ने दागी गोली

पौड़ी गढ़वाल: आदमखोर तेंदुए का आतंक खत्म, मशहूर शिकारी जॉय हुकिल ने दागी गोली

​ पौड़ी गढ़वाल जिले के कोट ब्लॉक अंतर्गत बाड़ी गांव में पिछले कई दिनों से दहशत का पर्याय बने आदमखोर तेंदुए को आखिरकार ढेर कर दिया गया है। प्रसिद्ध शिकारी जॉय हुकिल ने अपनी बंदूक से सटीक निशाना लगाकर इस तेंदुए को मार गिराया। इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

​यह वही आदमखोर तेंदुआ था जिसने हाल ही में बाड़ी गांव की एक महिला को अपना निवाला बना लिया था, जिसके बाद से इलाके में भारी आक्रोश और खौफ का माहौल था।

*मशहूर ​शिकारी जॉय हुकिल ने बनाया ‘अर्धशतक’*

​इस तेंदुए के मारे जाने के साथ ही शिकारी जॉय हुकिल के नाम एक बड़ा और अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वन्यजीव विभाग के आदेश पर आदमखोरों का सफाया करने वाले जॉय हुकिल अब तक 50 आदमखोर बाघों और तेंदुओं को ठिकाने लगा चुके हैं। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में जब भी कोई हिंसक जानवर इंसानों के लिए खतरा बनता है, तो प्रशासन जॉय हुकिल की सेवाओं की मदद लेता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *