


प्रो. एम.एस. नेगी बने एच.एन.बी. गढ़वाल विश्वविद्यालय के पृथ्वी विज्ञान संकाय के नए डीन, शिक्षाविदों और गणमान्य व्यक्तियों ने दी बधाई
श्रीनगर गढ़वाल। हेमती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के वरिष्ठ और वरिष्ठतम प्रोफेसर, डॉ. एम.एस. नेगी को विश्वविद्यालय का नया ‘डीन ऑफ अर्थ साइंसेज’ (अधिष्ठाता, पृथ्वी विज्ञान संकाय) नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक हल्कों में हर्ष की लहर है।
प्रो. एम.एस. नेगी का भूगोल और अर्थ साइंसेज के क्षेत्र में एक लंबा और प्रतिष्ठित करियर रहा है। अनुसंधान (Research) और शिक्षा के क्षेत्र में उनके व्यापक अनुभवों का लाभ अब पूरे संकाय को मिलेगा।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से निवर्तमान संकायाध्यक्ष प्रोफेसर आर सी एस कुंवर, विभागाध्यक्ष भूगोल प्रोफेसर मोहन सिंह पंवार,विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान विभाग प्रोफेसर एम एम सेमवाल,विभागाध्यक्ष उद्यानिकी डा. डी के राणा, निदेशक चौरास परिसर प्रो आर एस नेगी,विभागाध्यक्ष अंग्रेजी प्रो मोनिका गुप्ता,निदेशक टिहरी परिसर प्रो ए ए बोड़ाई,निदेशक पौड़ी परिसर प्रो गैरोला, मुख्य नियंता प्रोफ़ेसर दीपक कुमार, मुख्य छात्रावास अधीक्षक डॉ सुरेंद्र बिष्ट, कुल सचिव प्रोफेसर वाई पी रैवानी,प्रो बी पी नैथानी, प्रो अनिता रुडोला,प्रो पी पी बडोनी, संकायाध्यक्ष प्रो एच बी एस चौहान,प्रो एन एस पंवार, प्रो अजीत नेगी प्रो डी एस चौहान,प्रोफ डी इस बिस्ट,प्रो किरण डंगवाल, सहित अन्य कई लोगो ने बधाई दी
