भारी बारिश के अलर्ट के चलते देहरादून में कल स्कूल बंद

भारी बारिश के अलर्ट के चलते देहरादून में कल स्कूल बंद

भारी बारिश के अलर्ट के चलते देहरादून में आज स्कूल बंद

देहरादून। जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने 31 अगस्त को कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से 30 अगस्त को जारी आदेश में बताया गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून तथा नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे में देहरादून में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली चमकने तथा बारिश के अत्यंत तीव्र दौर की संभावना है।
मौसम विभाग ने 31 अगस्त को देहरादून समेत बागेश्वर, चमोली और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों को 31 अगस्त को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *