Braking news उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले

Braking news उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले

प्रमोद कुमार को रुद्रपुर, हरबन्स सिंह को हल्द्वानी और अमित कुमार को टिहरी की जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 12 पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नवीन तैनाती के आदेश जारी किए हैं। गृह अनुभाग-1 की ओर से जारी आदेश के तहत कई अपर पुलिस अधीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
आदेश के अनुसार, प्रमोद कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर बनाया गया है। वहीं स्वतंत्र कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक देहात-2 देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।
मनोज कत्याल को हल्द्वानी से स्थानांतरित कर 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में उप सेनानायक नियुक्त किया गया है। उत्तम सिंह नेगी को अपर पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर से अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून बनाया गया है।
इसी क्रम में हरबन्स सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा से अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, नैनीताल की जिम्मेदारी मिली है। शेखर चन्द्र सुयाल का तबादला हरिद्वार से देहरादून नगर किया गया है।
अनूपा बडोला को अपर पुलिस अधीक्षक एटीसी हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात उधमसिंहनगर नियुक्त किया गया है। अमित कुमार को नैनीताल से अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी भेजा गया है।
इसके अलावा राजेश कुमार मट्ट को अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। मिथिलेश कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून से पुलिस अधीक्षक सतर्कता, उच्च न्यायालय उत्तराखंड, नैनीताल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अभय सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ग्रामीण तथा दीपक सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी से अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नगर नियुक्त किया गया है।
शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण कर कार्यभार प्रमाणक की प्रति पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *